Jump to content

User:Sudarshanrashtranirman

From Wikipedia, the free encyclopedia

राष्ट्र निर्माण न्यास[edit]

राष्ट्र निर्माण न्यास एक स्वयंसेवी संस्था है जिसका उद्देश्य भारतवर्ष को विश्व पटल पर एक ऐसे राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है जो आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और बौद्धिक दृष्टिकोण से विश्व का नेतृत्व कर सके। विश्व गुरु की भूमिका निभा सके।

संगठन के संथापक[edit]

इस संगठन के प्रमुख सुरेश चव्हाणकेजी  हैं जिन्होंने 'राष्ट्र सर्वप्रथम' के आदर्श को अपने प्रखर राष्ट्रवादी मिशन में समाहित कर अद्वितीय भारत के नव निर्माण की कल्पना की है। वे 'हर हाथ को काम और हर काम को हाथ' के सूत्र पर संगठन के क्रियात्मक ढांचे को खड़ा करना चाहते हैं।

संगठन का उद्देश्य[edit]

राष्ट्र निर्माण संगठन भारतवासियों के खोए स्वाभिमान को जगाने और देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए कृतसंकल्प है। सुप्रचार के द्वारा देश में विभाजनकारी तत्वों के दुष्प्रचार को प्रभावहीन कर और लोगों को सामर्थ्यवान और संस्कारवान बना कर ही अखंड, सशक्त और नवीन भारत का निर्माण किया सकता है। राष्ट्र निर्माण संगठन अपने सभी अभियानों को सुप्रचार, संस्कार, सामर्थ्य और स्वाभिमान के चार सूत्रों में पिरोकर राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना हेतु आधारभूमि तैयार करेगा ताकि एक स्वस्थ और सबल राष्ट्र की पुनर्स्थापना हो सके।

आदोलन[edit]

राष्ट्र निर्माण संगठन के बैनर तले 18 फरवरी 2018 में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भारत बचाओ रथयात्रा निकाली गई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी से दिल्ली तक इस यात्रा को निकाला गया। 20 हजार किलोमीटर की यह लम्बी यात्रा 22 अप्रैल 2018 को दिल्ली के रामलीला में सम्पन हुई। इस यात्रा के माध्यम से भारतवर्ष के सभी लोग बढती जनसंख्या विस्फोटक को लेकर जागरूक हुए।

राष्ट्र निर्माण द्वारा किए गए कार्य[edit]

1॰ 28 अप्रैल 2021 को रुड़की मे निधि के घर जाकर 412000 रूपये की सहायता दिलवाई

2॰ 6 मार्च 2021 मे दिल्ली दंगा पीड़ित हिंदू परिवारों को 1 माह का राशन  ओर अन्य जीवन आवश्यक वस्तुओ का वितरण किया गया।

3. 13 फरवरी 2021 मे दिल्ली मे रिंकू शर्मा के घर जाकर 1 लाख रूपये की मदद की।

4. 7 अप्रैल 2020 मे कोरोना के समय मेगा मदद मुहिम के अंतर्गत गरीब ओर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

5. 16 जनवरी 2020 मे हिंदू शरणार्थी के बच्चों ओर महिलाओ को जूते ओर गरम कपड़े वितरित किए गए।

6. 5 नवम्बर 2019 मे पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को कपड़े ओर मिठाई वितरित की गई।

7. 2  नवम्बर 2021 को दिवाली पर्व पर एक लड्डू प्यार से , गरीब भाई के नाम से। मुहिम के अंतर्गत गरीब परिवारों को कपड़े ओर दिवाली की सामग्री वितरित की गई।